हरिद्वार, सितम्बर 9 -- दो दिन पहले योगगुरु स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण 15 साल पुराने केस में सीबीआई की विशेष अदालत से बरी हुए हैं। उन पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोप लगा था। अब स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि बालकृष्ण को लंबे समय तक जेल में रखकर उनकी हत्या करने और बाद में उन्हें भी जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की साजिश रची गई थी। आचार्य बालकृष्ण को फर्जी दस्तावेज मामले में सीबीआई अदालत से निर्दोष करार दिए जाने के बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में रामदेव ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से यह साजिश विफल हो गई। यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण 15 साल पुराने केस में बरी, क्या था मामलाबालकृष्ण ने 15 सालों में मानसिक प्रताड़ना सही स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण...