बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में शनिवार को आचार्य प्रवेश परीक्षा हुईं। इस परीक्षा में 50 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के अध्यक्ष भरत बाबू पांडेय, प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य राम प्रताप मिश्र व घनश्याम शुक्ल ने परीक्षा की निगरानी की। परीक्षा प्रमुख राम प्रताप मिश्र ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे सभी सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। परीक्षा के बाद सभी परीक्षार्थियों को जलपान कराकर शुभकामनाएं दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...