औरैया, जून 27 -- गांव मौहारी स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य अंकुर शुक्ला एवं सह व्यास भरत शुक्ला ने राजा परीक्षित के मोक्ष, तक्षक नाग, ऋषि मार्तंड, नागराज वासुकी तथा भगवान की अनंत महिमा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि जब राजा परीक्षित को श्रापवश सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से मृत्यु होने का ज्ञान हुआ, तब उन्होंने सांसारिक मोह-माया का त्याग कर गंगा तट पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। परम ज्ञानी श्री शुकदेव जी महाराज ने सात दिनों तक उन्हें भगवान की दिव्य कथाओं का श्रवण कराया, जिसके प्रभाव से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा मनुष्य को जन्म-मरण क...