आरा, फरवरी 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। आरा सदर अस्पताल परिसर गांधी धाम पर गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक सह जदयू नेता डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी, शिक्षाविद् और समाजवादी आंदोलन के प्रथम सक्रिय योद्दा आचार्य नरेंद्र देव की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई । सर्वप्रथम सदर अस्पताल आरा के अवकाश प्राप्त एसीएमओ डॉ केएन सिन्हा ने कहा कि सर्व मान्य नेता आचार्य नरेंद्र देव जी का विचार उत्तम था। दिलीप कुमार ने कहा कि उनका विचार ऐतिहासिक और स्मरणीय है। रणधीर कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ियों के लिए वे प्रेरणाश्रोत हैं। मोहम्मद कलीम, समाजसेवी लक्ष्मण शर्मा, आरके, कमल, संजीव कुमार व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.