अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाला व्यक्तित्व है। उसके आचरण और विचारों से विद्यार्थी ही नहीं, पूरा समाज प्रेरणा लेता है। शिक्षक राष्ट्रनिर्माण के साथ सामाजिक परिवर्तन और नैतिक मूल्यों के शाश्वत संवाहक हैं। यह बात आजमगढ़ के अपर मुख्य न्यायमूर्ति बालाकृष्णन एन. रंजन ने रविवार को आलापुर स्थित पंडित रामशब्द स्मृति महाविद्यालय परिसर में एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में चरित्र, अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम...