मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार कला मंच एवं बाफ्टा मुंगेर की ओर से भारत के सुविख्यात चित्रकार पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन नगर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आगामी 14, 15 एवं 16 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते डा. महेश चंद्र चौरसिया और साहित्यकार प्रदीप पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के नामचीन एवं पद्मश्री से सम्मानित चित्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिससे क्षेत्र का सांस्कृतिक माहौल उत्सवमय होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए राजन कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे उद्घाटन सह सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच 11 बजे से 2 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.