आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
दरभंगा, जून 23 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने परीक्षा केंद्र शिक्षा शास्त्र विभाग का औचक निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षक डॉ. घनश्याम मिश्र को आवश्यक निर्देश दिए। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में 25 तक चलेगी। पूरे प्रदेश में यही एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम दिन 284 में 260 छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.