मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना के शास्त्रीनगर स्थित आचार्य जानकी वल्लव शास्त्री न्यास समिति परिसर की चहारदीवारी को अज्ञात युवकों ने तोड़ दिया। इस संबंध में न्यास समिति की सचिव रश्मि मिश्रा के आवेदन पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध मिठनपुरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें परिसर में आकर अनावश्यक रूप से बैठने वाले युवकों पर चहारदीवारी को तोड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। मिठनपुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल कर चहारदीवारी तोड़ने वालों की पहचान कर रही है। रश्मि मिश्रा ने बताया कि परिसर के पश्चिम ओर चहारदीवारी टूटी हुई थी। कई समूहों में कुछ युवक वहां आकर अनधिकृत रूप से बैठते थे। देर शाम तक समूह में ये युवक यहां बैठे रहते थे। ये यहां क्यों आकर बैठते थे, उन्हें इसकी जानकारी नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.