औरंगाबाद, जून 2 -- कुटुंबा प्रखंड के दधपा गांव में साहित्यकार आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती के आयोजन तथा उनके नाम पर आयोजित महोत्सव की निरंतरता सुनिश्चित करने को लेकर बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार मिश्रा ने की, जबकि इसका संचालन अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- संगीत कलाकारों को मिलना चाहिए उनका अधिकार: संघबैठक का निर्णय सर्वसम्मति से जयंती मनाने और महोत्सव को नियमित रूप से जारी रखने के लिए स्थानीय विधायक से अनुशंसित पत्र डीएम को भेजने का निर्णय लिया गया। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को भी भेजी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की प्रारंभिक शिक्षा दधपा के संस्कृत विद्यालय में हुई थी। इसी ऐतिहासिक एवं साहित्यिक...