भागलपुर, मई 26 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  भारती शिक्षा समिति बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग एवं सेवा स्थायित्व वर्ग के दूसरे दिन का प्रारंभ अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम एवं वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। ब्रह्माजी राव ने कहा कि भारत गरीबी से प्रगतिशील हो रहा है। दिशा बदलने से ही दशा बदलेगी। आचार्य की दिनचर्या योग से प्रारंभ होनी चाहिए। मौके पर पूर्णकालिक ब्रह्मदेव प्रसाद, उमाशंकर पोद्दार, धरणी कांत पांडे, लाल बाबू प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद के पांच मूल मंत्र - संपर्क, सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...