छपरा, जून 12 -- दरियापुर। प्रखंड के ठीका हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी सह धार्मिक न्यास परिषद के सचिव पद्मश्री आचार्य स्व किशोर कुणाल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीजेपी नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण हुआकुणाल साहब की योगदान की सराहना उन्होंने कहा कि स्व कुणाल साहब एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी होने के साथ साथ सनातन संस्कृति के रक्षक भी थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह ने पटना हनुमान मंदिर द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान, महावीर नेत्रालय,वात्सल्य अस्पताल समेत अयोध्या राम मंदिर में संचालित राम रसोई की चर्चा करते हुए कहा कि...