आग हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दो बीघा फसल का भूसा जलकर राख
हाथरस, अप्रैल 24 -- सासनी। क्षेत्र के गांव गढ़ऊआ में बिजली के फाल्ट से निकली चिंगारी से किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। ओम प्रकाश पुत्र नन्नू सिंह के चार बीघा गेहूं फसल की कटाई के बाद जमीन पर फसल का भूसा पड़ा हुआ था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने से निकली चिंगारी ने नीचे पड़े गेहूं के फसल के भूसे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें से दो बीघा खेत का भूसा जलकर स्वाह हो गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पुलिस टीम और दमकल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.