मोतिहारी, अप्रैल 1 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के डीह महुआही गांव में आधी रात को अचानक लगी आग में पांच लोगों का घर जल गया है। मवेशी, अनाज, वस्त्राभूषण, फर्नीचर सहित लाखों की संपत्ति जल गई है। वहीं, आग बुझाने के दौरान एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। झुलसी महिला का नाम कविता देवी है। इस घटना में कविता देवी, रामावतार सहनी, विपिंद्र सहनी, गिरजा सहनी व पुण्यदेव सहनी का घर जल कर राख हो गया है। घटना आधी रात को उस समय घटी। जब घर वाले सो रहे थे। पुरवा हवा की झोंको के साथ आग की लपटें काफी तेज हो गई। जिसके कारण ग्रामीण आग के समीप जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में ग्रामीणों ने मोटर स्टार्ट कर आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना की सूचना पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष सविंदर यादव, मुखिया सुमंत कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.