जौनपुर, अप्रैल 16 -- जफराबाद (जौनपुर)। सिरकोनी विकास खण्ड के परियावा गांव में बुधवार की रात को आग से 400 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग किसी द्वारा लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। उक्त गांव निवासी प्रेमशंकर सिंह के खेत में गेहूं की फसल काटकर रखी हुई थी।रात को करीब 10 बजे गेहूं के बोझ से आग की लपटें निकलने लगी। यह देख गांव के लोग भाग कर खेत में पहुंचे।लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। घटना से किसान के परिवार में मायूसी छा गई है। परिवार के लोगों की माने तो जहां पर गेहूं की फसल रखी हुई थी, वहां पर विद्युत तार भी नहीं था।जिससे शॉर्टसर्किट से आग लगने की बात हो। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने गेहूं के बोझ में आग लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.