पटना, अप्रैल 23 -- बिक्रम प्रखंड के असपुरा और उदरचक गांव में बुधवार दोपहर अचानक आग से 40 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कई किसानों के लाखों रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग के लिए असपुरा नहर के पास डेढ़ घंटे तक बिहटा-पालीगंज मार्ग को जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि अख्तियारपुर गांव स्थित नहर के पास से अचानक खेत में आग लगी और देखते देखते तेज पछुआ हवा से आग विकराल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- आग लगने से 40 बीघा फसल जलकर हुई राख जिसके चलते लगभग 35 किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का आरोप है कि फुलवारीशरीफ से दमकल की गाड़ी पहुंचने में देर हुई। जिससे आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.