उन्नाव, अप्रैल 11 -- सोहरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भजनखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर आग लगने से चार किसानों की तीन बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना के बाद भी दमकल वाहनों के न पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों के मौके पर न पहुंचने से किसानों में रोष है। भजनखेड़ा गांव में दोपहर आग से तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों के अनुसार दोपहर के समय खेत से धुआं उठता देखा गया। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने तेज़ी पकड़ ली और आसपास की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तेज़ हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। मगर तब तक तीन बीघा में गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.