इटावा औरैया, मई 25 -- बकेवर। क्षेत्र के मजरा भिटारी में खेतों पर लगे भूसा के कूप में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने के चलते करीब 35 कुन्तल भूसा व पास में खड़े बांसों में आग लग गयी। संयोग रहा गाँव में भागवत का भंडारा चल रहा था। वहां पर मौजूद लोगो ने पहुंचकर समरसेविल व नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया जिससे आग बुझ पाई नहीं तो आग की लपटें गांव की ओर बढ रही थी बड़ा हादसा हो सकता था। नेत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि गाँव में भागवत का भंडारा चल रहा था उसी समय रात को करीब 11 बजे अचानक भूसा के कूप में आग लग गयी। यह भी पढ़ें- अचानक छप्पर में लगी आग भूसा जलकर राख इस आग की घटना से किसान का करीब 35 हजार रुपए कीमत का भूसा जलकर राख हो गया।आग जनी की घटना की सूचना सोमवार की सुबह तहसील प्रशासन भर्थना को भी दे दी गयी है। लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा। किसा...