सोनभद्र, अप्रैल 13 -- केकराही,हिंदुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीण ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक किसानों की करीब 12 बीघे की फसल जल गई। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक आग लगने से लगभग दस से 12 बीघा गेहूं की फसल जल गया। किसान अब्दुल जब्बार खान की मानें तो पास में हमारे ही खेत के दूसरे गाटा में हार्वेस्टिंग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- स्पार्किंग से लगी आग, 11 बीघा गेहूं जलकर नष्ट अचानक आग लगने की बात पड़ोसी किसान से प्राप्त हुई। तत्काल आग की सूचना बिजली विभाग को देने के लिए विभागीय जेई से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.