रुद्रपुर, मार्च 14 -- खटीमा। अग्निशमन विभाग ने ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर में मॉकड्रिल कर स्कूली बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह मल्ल के नेतृत्व में फायर टीम ने ट्रेफोर्ड स्कूल में अग्नि सुरक्षा संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन कर छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों, विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के प्रति जागरूक किया। फायर टीम ने स्कूल में अलार्म बजाकर मॉकड्रिल की शुरुआत की। फायर टीम ने एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों और इस आग को बुझाने के सुरक्षित तरीकों का डेमो दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...