सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आगलगी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 15 मार्च से 15 जून तक चल रहे अग्नि प्रबंधन काल के मद्देनजर विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उक्त बातें गुरुवार को जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु ने बताया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही महज दो मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो जाती है। विभाग का प्रयास है कि न्यूनतम समय में पहुंचकर आग पर काबू पाया जाए, ताकि जान-माल की क्षति को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में सभी अग्निशमन वाहन और कर्मी 24 घंटे तैयार स्थिति में तैनात हैं। साथ ही विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता अभि...