सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवा नानकार गांव के गेहूं के खेत में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग से सात बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से गांव के वीरेंद्र दुबे का ढाई बीघा, रिंकू मिश्र का ढाई बीघा, बब्लू कनौजिया व उनके चाचा का दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजकर पता करवाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.