सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र के बड़हरा खास गांव में शनिवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में सात फूस के घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की चपेट में आए परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। बड़हरा खास गांव निवासी सहजराम निषाद के फूस के घर में शनिवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय तेज पछुआ हवा चल रही थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में आग ने आसपास के राधेश्याम, घनश्याम, रिंकू, बबलू, बब्बू और सूरज के फूस के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख पीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान सुरक्षित निकालने का मौका नहीं ...