कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- मंझनपुर तहसील क्षेत्र के हिसामपुर डेरा गांव स्थित सात घरों में गुरुवार दोपहर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से घरेलू सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। हिसामपुर डेरा में आगजनी की घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैली और देखते ही देखते मो. तौकीर अहमद, बबलू, भुल्लन, आशिफ, तरन्युम बीबी, सुबराती व तौफीक के मकान धू-धूकर जलने लगे। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवारों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। स्थिति बिगड़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहु...