भभुआ, मार्च 25 -- देवालय में धूप की चिंगारी बोझा तक आने से घटना की आशंका फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना क्षेत्र पटना गांव के एक खलिहान में रखे सरसो व मटर फसल के बोझे तथा पुआल के ढेर में बुधवार को आग लग गई, जिससे तीन बीघा की सरसो व मटर की फसल तथा साढ़े तीन बीघा का पुआल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, आग की लपट तेज होने की वजह से वह उसे बुझा नहीं पा रहे थे। इसकी सूचना बेलांव थाने को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि खेतों से काटकर खलिहान में सरसों व मटर के फसल के बोझे रखे गए थे। उनका एक बीघा का सरसो व 10 कट्ठा का मटर...