बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से विवाहिता की जिंदा जल कर मौत हो गई। आग बुझाने में पति और बेटी झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे पिता और बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर दहेज के खातिर जला कर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगो के खिलाफ हत्या, उत्पीड़ने समेत विभिन्न धाराओं में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पति ने एसी के ब्लास्ट होने से आग लगने की बात कही है।शहर के बाबूलाल चौराहा निवासी 35 वर्षीय सना पत्नी जमील अहमद मंगलवार की भोर संदिग्ध परिस्थियो में आग लग जाने से झुलसने लगी। देखते ही देखने आग ने उग्र रू...