हाथरस, अप्रैल 16 -- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकेडमी, सासनी में बुधवार को उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में सासनी फायर स्टेशन प्रभारी पी.के. अल्वी एवं उनकी टीम ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए। विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्नि सुरक्षा सहायक लालाराम, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रभुदयाल सिंह एवं गौरव कुमार ने सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग का जीवंत प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.