सहरसा, मार्च 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शनिवार की देर रात एक भीषण अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गए। घटना शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली से अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर बिजेंद्र पोद्दार, सुशील पोद्दार, रवि पोद्दार, अरविंद पौद्दार एवं रोहित पोद्दार के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घर में रखी नगद राशि, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, आवश्यक कागजात सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। रात के समय होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच...