गुड़गांव, अप्रैल 5 -- रेवाड़ी। बावल के आईएमटी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान की सही कीमत का आकलन अभी नहीं हो सका है। यह आग व्हेन फैन नामक कंपनी में लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...