झांसी, अप्रैल 1 -- थाना पूंछ क्षेत्र में भीषण घटना हुई। गांव अमगांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से बीडीसी सदस्य का कच्चा मकान सुलग उठा। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक घर में रखा लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव अमगांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय वंशकार का कच्चा मकान है। बीती शाम अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक आग में घर में रखा कपड़ा, टीवी, कूलर, पंखा, नगदी, जेवरात, चारपाई, गेहूं, आटा सहित अन्य घरेलू सामग्री जलकर खाक हो गई। पीड़ित विजय वंशकार के अनुसार घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.