आग से बाइक संग गृहस्थी जली, दीवार गिरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- डेरवा। बाघराय के मंडलभासौं निवासी अनिल गुप्ता वर्तमान में जेठवारा के सासुपुर माहियामऊ में परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह बुधवार शाम पत्नी के साथ डेरवा बाजार आया था। शाम को उसके घर में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर अनिल पहुंचा और दरवाजा खोलकर आग बुझाई गई। इस दौरान कमरे की एक दीवार गिर गई। अंदर रखी उसकी बाइक के साथ गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लोग इनवर्टर की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.