मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार की सुबह अगलगी की घटना में बांस की कोठी, पुआल और भूसा जल गया। ग्रामीणों ने एक घंटे मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। आग खेत में लगभग पचास बीघे तक फैल गई थी। आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मतवार गांव के खेदुपुरा सीवान में सुबह दस बजे संदिग्ध हाल में आग लग गई। हार्वेस्टर से कटे गेहूं के खेत में लगी तेज हवा से फैलने लगी। देखते ही देखते आग सीवान के पचास बीघे तक खेत में पहुंच गई। गेहूं के डंठलों को अपनी चपेट में ले लिया। गहिरा मोहल्ला ब्राह्मण बस्ती तक पहुंच गई। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डिब्बा बाल्टी, मोटर पंप चालू कर आग पर काबू पाया। मतवार गांव निवासी दूधनाथ पांडेय के खेत में लगी आग हवा से गहिरा होते हुए रामपुर नौडीहा से बेलाही तक पहुंच गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.