हमीरपुर, मार्च 30 -- मुस्करा। कस्बे में रविवार की देर रात कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से तीन दुकानें जलकर राख ही गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। रविवार की रात करीब नौ बजे के आसपास कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से मंडी समिति के पास स्थित इनाम की वेल्डिंग, इसरार की कबाड़ और सिराज की मोटर पार्ट्स की दुकानों में आग लगी थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया था। इन तीनों दुकानदारों का करीब चार लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने अपनी माली हालत का हवाला देते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गांव के लेखपाल सत्यप्रकाश ने मौके पर आकर जायजा लिया।फोटो नंबर 18- आग बुझने के बाद दुकानों की बर्बादी देखते पीड़ित दुकानदार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...