बक्सर, मार्च 19 -- बक्सर। शहर में गुरुवार को फायर ब्रिगेड की तरफ से शहर अंतर्गत संचालित होटल व रेस्टोरेंटों में आग से बचाव व सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्रवाई जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देश पर की गई। इस दौरान उपस्थित कर्मियों और लोगों को अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से उपकरणों का उपयोग करने और आवश्यक सावधानियों को बरतने की जानकारी दी गई। मौके पर अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार देव व अन्य फायर कर्मियों उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.