सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। अग्निशमन विभाग की ओर से जिले में आग से सुरक्षा और बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की टीम लगातार विभिन्न पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को बेलसंड प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचनौर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां ग्रामीणों को आग से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान आग लगने की संभावित परिस्थितियों और उससे निपटने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को घरेलू स्तर पर अपनाए जाने वाले सावधानियों के बारे में भ...