खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा गुरुवार को मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर लोगों से अपील किया गया कि आग लगने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि धैर्य से आग पर काबू पाना चाहिए। आग से बचाव व सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खगड़िया के सिविल सर्जन सहित अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं एएनएम एवं जीएनएम की छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतने, गैस सिलेंडर एवं विद्युत उपकरणों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव तथा अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी को लेकर सदर अस्पताल में जागरुकता शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.