मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- अग्नि सुरक्षा एवं अनुपालन समिति से प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है। पूछा है कि जुलाई में कमेटी बनाने के साथ जो जिम्मदेारी दी गई थी उसमें क्या किया है। अग्निकांड आपदा जोखिम को न्यून करने के लिए यह कमेटी बनाई गई था जिसे संवेदनशील स्थलों पर पहुंच कर कार्यवाही करनी थी। लगातार दो दिन से अग्निकांड ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों के लिए जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने 18 जुलाई 2026 को समिति बना कर जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी क्रम में एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने समिति से रिपोर्ट मांगी है कि अलग अलग शहरों में भीषण अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अग्निकांड से होने वाली जनहानि को रोकने बचाव व सुरक्षा के लिए अनुपालन समिति बना कर आवश्यक उत्तर दायित्व दिए गए थे। इस कमेटी में अपर नगर आयुक्त, एसपी सिट...