गाजीपुर, अप्रैल 17 -- गाजीपुर। अग्निशमन और आपात सेवा विभाग की ओर से चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सेल इंडस्ट्रीज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की संभावित स्थिति से निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया गया और कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, आग लगने पर तत्काल उठाए जाने वाले कदम और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गैस सिलेंडर या विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव के उपाय भी समझाए गए। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल कर लोगों को किया जागरूक फायर मैन ने कहा कि इस तर...