सोनभद्र, अप्रैल 17 -- अनपरा,संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एमईआईएल अनपरा फायरविंग के जवानों नेआग पर काबू करने के गुर स्थानीय स्कूलों में पहुंच छात्र-छात्राओं को सीखाएं। सैपियेंट इंटरनेशनल एकेडमी में एमईआईएल अनपरा पावर प्लांट के आए विशेषज्ञों की टीम ने छात्रों को आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की विधि को व्यावहारिक रूप से दिखाया गया। फायर सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। प्राचार्य श्रीमती रश्मि द्विवेदी ने एमईआईएलअनपरा पावर प्लांट की टीम का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात...