पूर्णिया, मार्च 11 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय परिसर में मंगलवार को आगलगी की घटनाओं से बचाव और रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में सुबह 8 बजे से पहले और शाम 8 बजे के बाद ही खाना बनाएं, चाहे चूल्हा लकड़ी का हो या एलपीजी गैस का। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चलने के कारण इस मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। खाना बनाते समय सूती कपड़े पहनने और चूल्हे के पास पानी से भरी बाल्टी रखने की भी सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाएं अक्सर मानवजनित होती हैं, जिन्हें सतर्कता और जागरूकता से रोका जा सकता है। यदि कहीं आग लगने की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.