जहानाबाद, अप्रैल 16 -- अरवल, निज संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन पदाधिकारी, कर्मी तथा भदासी स्थित कोचिंग सेंटर के लगभग 100 सहभागिता छात्रों ने भाग लिया और आग से बचाव के लिए क्या करें, क्या नहीं करें के संबंध प्रचार प्रसार किया गया। इसके प्रति लोगों में जागरूकता के लिए पिपरा बंगला अरवल में बॉलीबॉल तथा क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें आग से बचाव के उपाय पर चर्चा और प्रचार प्रसार के बारे में जानकारी दी गयी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज एवं आग की रोकथाम के लिए एक साथ पहल। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सप्ताह को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.