बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया। गर्मी में आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने जनसामान्य की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें घर, दुकान और खेतों में आग से बचाव के उपाय बताए गए हैं। बताया कि गर्मी में छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह अपने घरों की बिजली वायरिंग की समय-समय पर जांच कराएं और केवल आईएसआई मार्क वाले उपकरणों का ही उपयोग करें। एक ही सॉकेट में कई उपकरण लगाने से बचें। यह भी पढ़ें- 'हीटवेव' को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी गैस सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें और पाइप व रेगुलेटर की नियमित जांच करते रहें। रसोई में अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी है। बच्चों को माचिस और लाइटर से दूर रखे। सो...