जहानाबाद, मई 23 -- अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जागरूकता संबंधी लगाए गए बैनर व होर्डिंग जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न भीड़ भाड़ वाले स्थलों एवं मुख्य चौक-चौराहों पर बैनर व होर्डिंग लगाए गए। इसके द्वारा खेत खलिहान के लिये अग्नि सुरक्षा उपाय, बिजली उपकरण की आग से सुरक्षा एवं बचाव के महत्वपूर्ण उपाय, ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव, भवनो में अग्नि सुरक्षा से उपाय, मावेशियों के लिये आग से सुरक्षा, आदि के उपायो को साझा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सभी नागरिकों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। ल...