गया, जून 4 -- गया जी और बोधगया में कुछ होटल, गेस्ट हाउस और अस्पतालों में आग से बचाव के लिए अनिवार्य मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कुछ बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश जगहों पर फायर सेफ्टी में कमी है। अग्निशमन विभाग की जांच में कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई है। विभाग ने 16 होटलों और नौ अस्पतालों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए हैं। गया जी शहर और बोधगया में 200 से अधिक होटल और करीब 500 गेस्ट हाउस, लॉज व धर्मशालाएं संचालित हैं। लेकिन, इनमें से बड़ी संख्या में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।एनओसी यह भी पढ़ें- कैमूर के 50 अस्पतालों में आग बुझाने का मुकम्मल प्रबंध नही के बिना चल रहे कई प्रतिष्ठाननियमों के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट और लॉज संचालित करने से पहले अग्निशमन विभाग से अना...