चंदौली, जनवरी 10 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित एक लॉन में नागरिक सुरक्षा वार्डन एवं स्वयंसेवक का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। इस दौरान आग से बचाव के लिए प्रशिक्षितों को प्रशिक्षण दिया गया। अग्नि, त्रिभुज एवं दहन का सिद्धांत, अग्नि का वर्गीकरण, अग्निशमन की विधि, आग लगने से संभावित कारण और उससे बचाव, गृह अग्निशमन दलों का संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें नरेन्द्र सिंह सेवानिवृत्त लिडिंग फायरमैन, मास्टर ट्रेनर प्रविण कुमार, योगेश कुमार, राजीव कुमार, नन्द गोपाल, बलजीत शर्मा, ओमप्रकाश चौबे, ऑचल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.