प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में फायर ब्रिगेड की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों व सिविल डिफेंस के सदस्यों को आग से बचाव और राहत की जानकारी दी गई। जवानों ने एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का आसान व सुरक्षित टिप्स भी सीखा।सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि छोटी आग की विकराल रूप अख्तियार करती है। यदि सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया जाए, तो बचाव संभव है। इस अवसर पर एसएफओ राजेश कुमार समेत सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, राकेश तिवारी, एलके अहिरवार, राजेश कुमार, कृष्ण तिवारी, मनी मेहरा, महेंद्र सक्सेना, रौनक गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल में अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी यह भी पढ़ें- अग्निशम...