सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में संचालित अग्निसुरक्षा साप्ताहिक अभियान के तहत शनिवार को जिला अस्पताल लोढ़ी सहित अन्य चिकित्सालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का संचालन अग्निशमन अधिकारी करन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अस्पतालों में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में आग लगने के संभावित कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलेंडरों के रखरखाव तथा आपात स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों के बारे में कर्मचारियों को जागरूक किया। टीम ने बताया कि अस्पतालों जैसे संवेदनशील स्थानों पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। यह भ...