श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बेलास गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गृहस्थी के सामान समेत फूस के पांच घर जलकर राख हो गए। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर चराईडीह के मजरा बेलास में गांव निवासी महंत विश्वकर्मा के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पूरे घर को अपनी आगोष में ले लिया। हवा चलने के कारण आग तेजी से बढ़ी और बगल के मोहम्मद हनीफ, हृदयराम विश्वकर्मा, नाथूराम विश्वकर्मा व मिठाई लाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन आग की पलटो...