भभुआ, अप्रैल 9 -- शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, खराब स्टैंडर्ड के उपकरण, तारों को गलत जोड़ने, अधजली बीड़ी फेंकने, लापरवाही की लगती है आग अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने आग पर काबू पाने के बताए कई तरीके अधौरा, चांद, भगवानपुर, रामपुर, भभुआ में आग से हो चुका है नुकसान (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में आग लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। जिले के अधौरा, चांद, भगवानपुर, रामपुर, भभुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों में आग लगने से ग्रामीण नुकसान झेल चुके हैं। चांद के कुड्डी गांव के बधार में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। टीम के देर से पहुंचने के कारण का पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि चांद में अग्निशमन वाहन नहीं है। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट,...