आग से फसल व गृहस्थी जलकर राख
झांसी, मई 3 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव मगरवारा के खिरक मंजूवारा में एक मकान में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। मगरवारा के खिरक मंजूवारा निवासी किसान कुंवरलाल बेटा मोहनलाल कुशवाहा घर से कुछ दूरी पर ईंट बनाने गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी व बच्चे खेत के पास बकरियां चरा रहे थे। तभी अचानक मकान में आग लग गई। धुआं और लपटें उठते देख वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दोड़े। लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा काबू न पाने पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.