झांसी, जून 11 -- झांसी/बंगरा। बंगरा पुलिस चौकी समेत आठ दुकानें गुरुवार तड़के लगी भीषण आग में जलकर राख हो गईं। आग इतनी प्रचंड थी कि इसकी लपटें और धुआं दूर से देखा जा सकता था। आग बुझाते समय दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दमकल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक छानबीन के अनुसार पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है। चौकी प्रभारी बंगरा गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पेट्रोलिंग पर थे। तभी गुरुवार सुबह तीन बजे के करीब चौकी और भोजवाल पेंट्स के बगल से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई समझ पाता भीषण आग लग गई। पेंट्स में भरे केमिकल धू-धूकर जल उठे। इसके बाद चौकी, राय इलेक्ट्रॉनिक, म...